कैथल। गांव काकौत निवासी और हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला से पुरस्कृत साहित्यकार राजेश भारती को 31 जुलाई को गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर नेपाल की संस्था सम्मानित करेगी। राजेश भारती ने बताया कि उन्हें नेपाल के बांके जिले की प्रतिष्ठित संस्था ‘’अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान’’ की ओर से तुलसीदास जयंती समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में उन्हें साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। राजेश भारती ने बताया कि इसी अवसर पर उनके नवीनतम काव्य संग्रह ‘’ख़ामोशी के रंग’’ का भी लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस संग्रह की भूमिका प्रख्यात साहित्यकार, समीक्षक और अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ. तेजिंद्र ने लिखी है। संवाद