ढुल खाप के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते राष्ट्रीय ढुल खाप के अध्यक्ष हरपाल सिंह।
राजौंद। राष्ट्रीय ढुल खाप के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस दौरान दिल्ली निवासी राजबीर सिंह देवली को अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप का महासचिव नियुक्त किया गया जबकि सेरधा निवासी बलकार ढुल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। खाप अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करते हुए समाज को एकजुट करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
ढुल खाप के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते राष्ट्रीय ढुल खाप के अध्यक्ष हरपाल सिंह।