फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छोटी दीपावली पर रोशनी से जगमगाया राजौंद

विज्ञापन
छोटी दीपावली के अवसर पर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा घर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में शुक्रवार को छोटी दिवाली का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह था। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा।
लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों, दीपकों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया। पर्व की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं, जो शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंची। महिलाओं ने घरों में साफ-सफाई की, रंगोली बनाई और मुख्य द्वार सजाए। बच्चों में भी पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। शाम को परिवारों ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और घर-आंगन को रोशनी से सजाया। कई लोगों ने मिट्टी के दीपक जलाकर दिवाली की परंपरा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। लोग दीपक, मोमबत्तियां, रंगोली का सामान, सजावटी वस्तुएं, मिठाइयां और पूजा सामग्री खरीदते दिखे। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानदारों ने भी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट दिखाई दी, जिससे पूरा नगर दिवाली के रंग में रंगा नजर आया। शाम के समय लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की और दीपक जलाकर नकारात्मकता दूर होने व परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें