संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों में रजत, अमन और लड़कियाें में प्रीति अव्वल रहीं।
खेलकूद प्रशिक्षक प्रवीण व हरदीप की देखरेख में 100 व 200 तथा 400 मीटर रेस, शॉट पुट लांग जंप जेवलिन थ्रो और साइकिल दौड़ सहित अन्य खेल स्पर्धा करवाई। खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर लड़कों की दौड़ में रजत प्रथम, शुभम द्वितीय, रितिक ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, शुभम द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रीति प्रथम, नेहा द्वितीय मंजू तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, मंजू द्वितीय कोमल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के लड़कों में रजत व लड़कियों में प्रीति बेस्ट एथलीट रही।
खेलकूद कमेटी के प्रभारी विक्रम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में कलायत में राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश सैनी मुख्य अतिथि रहे। राजेश सैनी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का काफी महत्व है। खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक विकास होने के साथ सहयोग की भावना भी विकसित होती है। इसीलिए विद्यार्थियों को इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।
हिंदी प्राध्यापक मंच संचालन रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान प्राध्यापक विक्रम सिंह, सुदेश और राकेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य राम मेहर सिंह ने मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम में रजनीश, दीपक, हरिपाल, महावीर, राजरानी आदि लोग मौजूद रहे।