फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद इकाई के सम्मेलन में राज कुमार बने प्रधान

Fri, 12 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। सर्व कर्मचारी संघ, राजौंद इकाई का वीरवार को त्रिवार्षिक ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर तीन वर्षों के लिए नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें मास्टर राज कुमार को प्रधान, हेल्थ विभाग के विनोद कुमार को सचिव, नगरपालिका विभाग के राकेश कुमार को कैशियर, वीना रानी को उपप्रधान, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन से नर सिंह को ऑडिटर, पैक्स विभाग से राज कुमार को सहसचिव और फायर विभाग से सुरेंद्र कुमार को प्रेस सचिव चुना गया।इसके अलावा हेल्थ विभाग से होशियार सिंह और अध्यापक संघ से महावीर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कपिल सिरोही ने की और मंच का संचालन सचिव रोहताश ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के समाधान में गंभीर नहीं है। राज्य में भाजपा की तीसरी बार सत्ता में आने के बावजूद पिछले 11 वर्षों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई नई नीति नहीं बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें