फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर रैली निकाल आवाज की बुलंद

Thu, 02 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। असंध रोड स्थित लड़कियों के कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर काॅलेज बनाओ सीवरेज हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों व किसान यूनियन ने रोष स्वरूप ट्रैक्टर यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह यात्रा राजौंद से माजरा रोहेड़ा, रोहेड़ा, किठाना गुलियाणा, खेड़ी सिंबल वाली व खेड़ी राय वाली, नीमवाला, किच्छाना, कोटड़ा, सेरधा, संतोख माजरा से होकर वापस राजौंद में पहुंची। संघर्ष समिति के सदस्य राकेश राणा, काका राणा व किसान यूनियन के जिला प्रधान महावीर चहल ने बताया कि वह पिछले 90 दिन से काॅलेज का भवन बस स्टैंड के सामने बनाने को लेकर धरना दे रहे है लेकिन सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही।
सरकार को 30 अप्रैल तक इस मांग को मनाने का समय दिया गया था लेकिन सरकार ने उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे खफा लोगों ने गांव-गांव जाकर सरकार के प्रति रोष जताया। इस यात्रा में आसपास के कई गांव के लोगों ने भाग लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस प्रदर्शन में उनके साथ है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि अब सरकार से कालेज की मांग को लेकर कोई बात नहीं की जाएगी, बल्कि जब यह सरकार बदलेगी उसके बाद नई सरकार से लड़कियों के कॉलेज का भवन बस स्टैंड के सामने बनाने के लिए मांग रखी जाएगी।
इस मौके पर एडवोकेट मुकेश राणा, अमन राणा, संदीप, कर्ण वाल्मीकि, जयपाल राणा, मनजीत करोड़ा, विनोद सैन, विनोद शर्मा, ज्ञान राणा, कर्मवीर राणा, काका सिंह, गौरव राणा, घनश्याम राणा, सुभाष राणा, बिल्ला राणा, नरेंद्र चावला, बंटी शर्मा, हरपाल राणा, केहरा सिंह, कुलदीप फौजी, महिपाल राणा, बिंदा शर्मा, जसवंत फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें