फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 05 Nov 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। लाला जय भगवान गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट व गांधी स्मारक नई दिल्ली की ओर से संचालित युवा विकास केंद्र चंदलाना में सिलाई सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काम के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया। आईटीआई पबनावा प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि भारत सरकार 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाती है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में काम के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आम नागरिकों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि काम के बदले रिश्वत लेना व देना दोनों अपराध हैं। केंद्र के संयोजक राज कुमार गौड़ ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें