फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जून में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत कम हुई बारिश

Wed, 19 Jun 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस डागर ने बताया की 19 से 21 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया की जून में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 20 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कम बारिश का असर खरीफ फसलों की बिजाई पर भी पड़ा है। 10 जून तक 15.45 लाख एकड़ में फसलों की बिजाई हुई है जबकि पिछले साल छह जून तक ही 20.92 लाख एकड़ में बिजाई हो चुकी थी। अब तक कपास पिछले साल के मुकाबले 3.63 लाख एकड़ कम है। कृषि विभाग ने इस बार 76 लाख 50 हजार एकड़ रकबे में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक 20 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें