उपतहसील परिसर में बारिश के बाद भरा पानी, इसी पानी से होकर कार्यालय पहुंचती महिला।
राजौंद। सोमवार को राजौंद क्षेत्र में सुबह से शुरू हुई रुक-रुककर बारिश करीब 3 बजे तक जारी रही। लगातार हुई बारिश से जहां किसानों की चिंता बढ़ गई, वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि बरसात का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और उनकी मेहनत पर पानी फिरने की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण कस्बे के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। उपतहसील परिसर में भी बारिश का पानी भर गया जिससे अपने जरूरी कामों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी से होकर लोगों को कार्यालय तक पहुंचना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से उपतहसील परिसर सहित जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।
उपतहसील परिसर में बारिश के बाद भरा पानी, इसी पानी से होकर कार्यालय पहुंचती महिला।