फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, कैथल-असंध मार्ग पर जलभराव से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
कैथल असंध मार्ग पर बारिश के बाद जमा कीचड़। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। क्षेत्र में रविवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में अधिक बारिश होने पर खेतों में पानी जमा होने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। यदि बारिश का दौर लंबा चलता है तो किसानों की मेहनत और लागत पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं बारिश से राजौंद के मुख्य कैथल-असंध मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बदहाल सड़क के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतराते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्या के लिए क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब चार वर्षों से सड़क के निर्माण और सुधार की मांग उठाई जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, सड़क विभाग के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने सरकार से जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाने और तब तक गहरे खड्डों को भरवाकर जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।

कैथल असंध मार्ग पर बारिश के बाद जमा कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें