फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश ने निचले इलाकों में बढ़ाई लोगों की परेशानी

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर में वीरवार सुबह हुई तेज बारिश ने पेड़-पौधों की धूल कर दी साफ। मौसम में ठंड बढ़ने से लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े बढ़ गए। क्षेत्र में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन भर चलती रही। कभी वह तेज हो जाती तो कभी धीमी। इससे नगर की निचली बस्तियों में जलभराव हो गया।

निचली गलियों में लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। सोसायटी बैंक के साथ वाली गली में पानी भर गया। मोहल्ला निवासियों को और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे

बारिश के बाद अचानक ठंडक बढ़ गई। राहत पाने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक भी गर्म कपड़ों से ढके हुए नजर र्आए। शाम के समय गर्म सूप की रेहडिय़ों व दुकानों पर लोग सूप पीते हुए दिखे। वहीं शाम के समय बाजार में कंबल और गर्म कपड़ों की दुकानों पर कई लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें