फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आधे शहर में बारिश, कई जगह ओले भी पड़े

Thu, 05 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं पाई गांव, ढांड रोड और खुराना गांव में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

शाम को अचानक बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश की वजह से सड़कों पर लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन


बारिश और ओलावृष्टि करीब 20 मिनट तक रुक-रुक कर होती रही। इससे न केवल तापमान में गिरावट आई बल्कि मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह तेज धूप और गर्म लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर में गर्मी अपने चरम पर रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने रुख बदला और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार तीन दिन से शाम को छा रहे थे बादल ः पिछले तीन दिनों रविवार, सोमवार और मंगलवार को भी शाम के समय बादलों ने डेरा जमाया हुआ था, लेकिन बुधवार को यह सिस्टम बारिश में बदल गया। सुबह तेज धूप और लू ने जनजीवन प्रभावित किया, लेकिन शाम को बारिश और हवाओं ने राहत पहुंचाई।
विज्ञापन


फसल को नुकसान की आशंका ः सीवन क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते खरबूजे की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार वीरवार को भी बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि से विशेष रूप से सीवन क्षेत्र में खरबूजे की फसल प्रभावित हो सकती है। तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें