फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से हवा की सेहत में सुधार

Thu, 06 Nov 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में बुधवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम में ठंडक बढ़ गई और शहर का एक्यूआई लेवल 113 के आसपास दर्ज किया गया। सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अनुमान है कि बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से हवा में मौजूद धूलकण नीचे बैठ गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सुधरी है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। सुबह के समय हवा में नमी अधिक होने के कारण हल्की धुंध भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।
बारिश के बाद वातावरण में स्वच्छता भी देखने को मिली है। प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी आई है। बुधवार को शहर का एक्यूआई लेवल 113 के आसपास दर्ज किया गया, इससे सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे लोगों को भी राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें