फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने कमजोर खरीद प्रबंधों की पोल खोली : विकास सहारण

विज्ञापन
कलायत में धान खरीद सीजन के चलते मंडी का दौरा करते विधायक विकास सहारण
विज्ञापन
कलायत। कलायत विधानसभा से कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने कहा कि सरकार के कमजोर खरीद प्रबंधों की पोल पहली ही बरसात ने खोल दी है। आवक के अनुपात में खरीद व उठान का संतुलन नहीं बन पा रहा है। सरकार अब धान में नमी की मात्रा ज्यादा होने का बहाना बनाकर किसानों को परेशान करने का वहम न रखे। विधायक रविवार को अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडी में केवल एक एजेंसी को खरीद कार्य का जिम्मा दिया गया है। इससे जाहिर होता है कि किसानों को चूना लगाने की योजना सरकार की ओर से बुनी गई है। यदि सरकार किसानों का भला चाहती तो ज्यादा एजेंसियों को खरीद कार्य में लगाया जाता। इससे किसानों को फसलों के अच्छे भाव मिलते। न ही एजेंसी की मनमानी चल पाती। विकास सहारण ने कहा कि कांग्रेस की सोच कलायत में अतिरिक्त मंडी को विकसित करने की रही है। सांसद जयप्रकाश की मांग पर कांग्रेस राज मेंं तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से अतिरिक्त मंडी स्थापित करने के प्रयास किए गए लेकिन भाजपा सरकार ने योजना को बीच अधर लटकाने में रुचि रखी। मंडी में दौरे के दौरान विधायक ने किसान, मजदूर, व्यापारियों व अधिकारियों से खरीद व्यवस्था की क्रमवार जानकारी ली।

कलायत में धान खरीद सीजन के चलते मंडी का दौरा करते विधायक विकास सहारण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें