फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टीम ने शहर में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली से कैथल पहुंची रेलवे पुलिस फोर्स की टीम द्वारा रेलवे की जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पीडब्लयूआई अमेंद्र की अगुवाई में टीम सुबह लगभग दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद टीम ने रेलवे के अधीन आने वाली जमीन का मुआयना किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि टीम द्वारा चंदाना गेट से लेकर नए बस स्टैंड तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ बड़े रेलवे स्टेशन के पास, कुतुबपुर फाटक के पास बने खोखे, अवैध खुर्दे और लोगों की ओर से बनाए गए अवैध निर्माण को हटवाया गया। आरपीएफ के एएसआई बृजलाल ने बताया कि टीम सुबह दस बजे के आस-पास कैथल के मेन स्टेशन पर पहुंची। साथ ही रेलवे फोर्स ने भी मुस्तैदी दिखाई। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रेलवे लाइन के दोनों तरफ काफी अतिक्रमण किया गया था। टीम द्वारा इसे हटाया गया साथ ही चेताया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तीन अवैध शराब के खुर्दों को हटाया- रेलवे स्टेशन के समीप लोगों द्वारा शराब का अड्डा बनाया हुआ था। जीआरपी पुलिस द्वारा पहले इन लोगों को चेतावनी दी गई थी। लेकिन शराब के खुर्दों को यहां से नहीं उठाया गया। इसके बाद अब टीम द्वारा इन पर कार्रवाई कर यहां से हटवाया। इस मौके पर नरवाना पुलिस चौकी के इंचार्ज बृजपाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरप्रीत सिंह, पीडब्लयूआई अमेंद्र, जीआरपी चौकी कैथल से एएसआइ नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें