फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामनगर में रेलवे का फाटक बंद, लोग मांग रहे रास्ता

Sat, 06 Jan 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रामनगर में कैथल रेलवे स्टेशन के पास पिछले दो साल से बंद हुए फाटक पर लोगों की रास्ता बनाने की मांग है। इस संबंध में आस-पास स्थित कॉलोनियों के लोग सांसद से लेकर विधायक तक मांग कर चुके हैं, लेकिन इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि फाटक बंद होने के कुछ महीनों के बाद कुरुक्षेत्र के सांसद और वर्तमान समय के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने राज्य सरकार से यहां पर अंडरपास बनाने की मांग की थी, लेकिन इस पर भी आगे कोई बात नहीं बढ़ सकी है। इस फाटक के रास्ते के बंद होने के बाद 25 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। यहां पर जींद रोड से चंदाना गेट और चंदाना गेट से जींद रोड की तरफ जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन


इस संबंध में कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि इस फाटक पर रेलवे की अंडरपास बनाने की योजना है, लेकिन इसका बजट राज्य सरकार की तरफ से मुहैया करवाया जाना है। इसके लिए रेलवे ने अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी दे दी है। यदि बजट मिलता है इसके निर्माण को लेकर कुछ योजना बनाई जाएगी।
अंडरपास तो बनाया जा सकता है ः सतपाल

रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि रेलवे की तरफ से इस फाटक के यार्ड में आने की हवाला देकर इसे बंद किया गया है। यार्ड में बेशक ऊपर से रास्ता बंद करने के लिए इस फाटक को बंद किया गया है, लेकिन इस रास्ते पर अंडरपास तो बनाया जा सकता है। इसके लिए वे रेलवे के संबंधित अधिकारी को मांग को पूरा करने के लिए पत्र लिखेंगे।

सदन की बैठक में उठा चुके मुद्दा ः राजेश

वार्ड नंबर 22 के पार्षद राजेश सिसौदिया ने कहा कि वे इस फाटक के मुद्दे को नगर परिषद की सदन की बैठक में कई बार उठा चुके हैं। उनकी तरफ से इस मुद्दे को उठान के बाद नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने भी करीब साढ़े चार करोड़ रुपये प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। इस पर आगे कोई बात नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


कॉलोनियों को जोड़ने वाला रास्ता ः विजय

शहरवासी विजय भारद्वाज ने कहा कि कैथल रेलवे स्टेशन के पास जिस रेलवे फाटक को बंद किया गया है। यह फाटक चंदाना गेट से लेकर नई अनाज मंडी की कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।

अब रेलवे ने इसे पिछले दो साल से बंद किया है। इस कारण 20 से 25 हजार लोगों को परेशानी है। इस पर रेलवे को कुछ योजना जरूर बनानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें