फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मरवाओगे तो बहू कहां से लाओगे : डेरा प्रेमी

Wed, 21 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कसबे में जागरूकता रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा 125 मानवता भलाई कार्यों के लिए ब्लाक ढांड की साध संगत व ग्रीन एस के सदस्यों ने कसबे में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली को गांव के सरपंच पवन कसाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ढांड मार्केट कमेटी कार्यालय से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस मार्केट कमेटी कार्यालय में समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली के दौरान साध संगत व ग्रीन एस के सदस्यों ने हाथों ने स्लोगन लिखी पट्टियां लिए हुए थे। जिन पर समाज को जागरूक स्लोगन लिखे हुए थे। ग्रीन एस का यही संदेश, नशा मुक्त हो भारत देश। वेश्या नहीं यह नारी है, बहू बेटी हमारी है। सेवा हमारा कर्म है, सेवा हमारा धर्म है। नशे से तुम दूर रहो, खुशियों से भरपूर रहो। एम एस जी का यही नारा, स्वच्छ रहे भारत हमारा। बेटी को मरवाओगे तो बहू कहां से लाओगे के नारों से पूरा कसबा गूंजता रहा। इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास अनिल इंसा ने कसबा सहित आसपास के गांवों से आए डेरा अनुयायियों का आभार प्रकट किया। रैली में मनफूल सिंह, रकमा राम, हरबंस, प्रवीण कुमार, राजबीर, सुरेंद्र कुमार, ईश्मी शर्मा, बलबीर सिंह, नरेश कुमार, यशपाल राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें