फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हुक्का बार चलने की आशंका पर मारा छापा

Thu, 27 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ड्रग कंट्रोल एवं पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार सायं ढांड रोड पर स्थित शराब के ठेके के नीचे बेसमेंट में छापा मारकर हुक्का बार चलाए जाने की जांच की। टीम का दावा है कि यहां सब कुछ सामान्य मिला है।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजया राजे एवं थाना सिविल लाइन प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई थी। इसी आधार पर ढांड रोड पर स्थित इस बेसमेंट में निरीक्षण किया है। आशंका थी कि यहां हुक्का बार चलाया जा रहा है।
जांच में कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु या हुक्का बार नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी। उधर, ठेके के सामने स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम को देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। काफी देर तक चली कार्रवाई में आसपास लोग जानकारी जुटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें