फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध शराब भट्ठी पर छापा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चौकी क्योड़क पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शराब भट्ठी चला रहे एक आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 21.25 बोतल शराब, 100 लीटर लाहन और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी क्योड़क प्रभारी एचसी रमेश कुमार की टीम ने गांव क्योड़क निवासी सोनू उर्फ खेड्डा के मकान पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी को मौके से अवैध शराब भट्ठी चलाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती भट्ठी, तैयार शराब, लाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें