फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राहुल गांधी का पुतला जलाया, माफी की मांग

Tue, 02 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी के नेतृत्व में सोमवार को महिला कार्यकर्ताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर

­कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा ने हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों में एक साथ विरोध कार्यक्रम आयोजित कर राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि राजनीति में विचारधारा और नीतियों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी महिला के सम्मान पर चोट अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपशब्द कहना न केवल राजनीतिक गिरावट है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा का भी अपमान है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का हमला सहन नहीं किया जाएगा और कांग्रेस को जनता के सामने इस शर्मनाक टिप्पणी के लिए जवाब देना ही होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, जसवंत पठानिया (उपाध्यक्ष, डीएनटी बोर्ड हरियाणा), कर्मबीर कौल (अध्यक्ष जिला परिषद कैथल), कैथल नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें