फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रागनी और एकल नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

Sat, 21 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। गांव सोंगल के पीएम श्री स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहले दिन हुईं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य रमेश राविश तथा गांव की सरपंच मीना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एसएमसी प्रधान गुरुनाम आदि मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया। लड़के और लड़कियों ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अपनी फुर्ती और उत्साह का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतिस्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने जोश और जज्बा दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता, योग प्रदर्शन, ग्रुप डांस, स्किट, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, गायन, रागनी तथा एकल नृत्य जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें