फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फल्गु महोत्सव 12 से, हरियाणवी संस्कृति से रहेगा सरोबार

Tue, 02 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फल्गु तीर्थ पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और फल्गु मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 11वां फल्गु लोककला महोत्सव 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होगा। फल्गु मंदिर सुधार समिति के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 12 सितंबर को हरियाणवी लोकनृत्य कार्यक्रम से होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा के सान्निध्य में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि रहेंगे।

अध्यक्षता हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह करेंगे, जबकि वरिष्ठ शिक्षाविद् व साहित्यकार रामबीर सिंह तथा करनाल के समाजसेवी विकास गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर बलराज समूह के कलाकार हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को हरियाणवी लोकगायन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक राजबाला बहादुरगढ़, सुरेश भाणा, आरती जांगड़ा और दिनेश शर्मा किलोई हरियाणवी रागनियों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि होंगे तथा वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सिंगला अध्यक्षता करेंगे। जनता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

महोत्सव का समापन 14 सितंबर को हरियाणवी मखौल और कवि सम्मेलन से होगा। इसमें हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे तथा कैथल के समाजसेवी सुभाष गर्ग अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अमरजीत सिंह (सूचना आयुक्त, हरियाणा सरकार), डॉ. पवन शर्मा (निदेशक, आकाशवाणी केंद्र हिसार) और समाजसेवी विजय सिंगला शामिल होंगे।

विशेष आमंत्रित अतिथियों में शिमला से वरिष्ठ मीडियाकर्मी पवन कुमार शर्मा और दिल्ली से वरिष्ठ मीडियाकर्मी अशोक कुमार होंगे। कवि सम्मेलन का मार्गदर्शन साहित्य सभा कैथल के प्रधान अमृतलाल मदान और उपप्रधान कमलेश शर्मा ने किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार चरणजीत चरण, हास्य कवि विनीत पांडेय, कवयित्री अनामिका वालिया शर्मा, हरियाणवी कवि प्रदीप सिंह, हास्य कलाकार आजाद दुहन और संजीत कौशिक मंच से प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


आयोजन में इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र, नई दिल्ली सहयोगी संस्था के रूप में शामिल रहेगा। दिनेश शर्मा ने महोत्सव में सहयोग के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों से तीन दिवसीय इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें