कलायत। शहीद-ए-आजम भगतसिंह के 118वें जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में शहीदों के जीवन प्रसंगों और क्रांतिकारी आंदोलनों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति और क्रांतिकारियों के विचारों के प्रति सम्मान को बढ़ाना था। अध्यापक विश्वप्रपात राणा के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में भगतसिंह, रोशन सिंह, दुर्गा भाभी, चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य क्रांतिकारियों के नाम पर आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शहीद रोशन सिंह की टीम ने प्रथम, दुर्गा भाभी की टीम ने द्वितीय और चंद्रशेखर आजाद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद