फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खंडालवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी कतार

Sat, 03 Aug 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। क्षेत्र में शिव रात्रि का पर्व उल्लास से मनाया गया। कलायत के गांव बीड़ खंंंं`डालवा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार उमड़ी, जो सायंकाल चार बजे तक रही। मान्यता है कि यह शिवलिंग करीब पांच हजार वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

महंत रघुनाथ गिरी ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि पर मंदिर में कांवडियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में हुए भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने व व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मंदिर के सेवादारों के अलावा स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

वहीं, कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर व बाबा रुढ़पुरी मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े। पुजारी संजय शास्त्री ने बताया की अमृत वेला से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। उधर बाबा रूढ़पुरी मंदिर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार रात्रि से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें