फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाग्राम योजना के काम पर उठे सवाल

Tue, 03 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। गांव फरल में महाग्राम योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों गुरमहेंद्र सिंह, सोनू, तरसेम, ज्ञान, प्रदीप, प्रीतम, अजय और नरेश ने ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही तथा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनके अनुसार मैनहोल निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार नहीं किए जा रहे और निम्न स्तर के पाइप लगाए जा रहे हैं। इससे भविष्य में सीवरेज व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि महाग्राम योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन और सीवरेज कनेक्शन देने का कार्य लगभग दो वर्षों से जारी है, लेकिन प्रगति बेहद धीमी है। कार्य की कछुआ चाल से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव निवासी गुरमहेंद्र सिंह ने कहा कि उनके घर के समीप बनाए जा रहे मैनहोल तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इस संबंध में संबंधित विभाग को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराएं। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें