कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड में सावन मास में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले 2021 को स्थगित कर दिया गया है। इसलिए जिला से कोई भी श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए न जाएं। अगर कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करते हुए उत्तराखंड राज्य में कांवड़ मेले के लिए प्रवेश करता है तो उन व्यक्तियों के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा उन्हें क्वारंटीन कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने दी।