संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक जवाहर पार्क स्थित बाबा शाह कमाल कादरी की दरगाह पर सालाना उर्स मेला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनुयायियों ने माथा टेका और कव्वालों ने कव्वालियों से बाबा का गुणगान किया।
मेले के दूसरे दिन भी में जिले सहित अन्य जिलों व प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की दरगाह पर मत्था टेक कर व चादरें चढ़ाकर मन्नतें मांगी। गद्दी नशीन बाबा रजनीश शाह ने बताया कि सबसे पहले बाबा शीतलपुरी डेरे से आई चादर दरगाह पर चढ़ाई जाती है।
बताया कि हर वर्ष यह उर्स मेला तीन दिन तक लगातार चलता है, जो शनिवार को भी लगाया जाएगा। दूसरे दिन हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत व भाजपा नेता नवीन जिंदल की ओर से भी चादर दरगाह पर भेजी गई।
कव्वालियों के माध्यम से किया गुणगान-
तीन दिवसीय उर्स मेले के दूसरे दिन भी कई हिस्सों से प्रसिद्ध कव्वाल दरगाह में पहुंचे। इन कव्वालों ने अपनी मधुर आवाज से कव्वालियां गाकर बाबा का गुणगान किया। शाम को कव्वालों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सूफी कव्वालियों के माध्यम से रात को करीब 12 बजे तक कव्वालों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। । इस अवसर पर अशोक ठुकराल, सुरेश अरोड़ा,नवीन, बद्री, ललित, संजू, सचिन, सुनील, शगुन व आशु मौजूद रहे।