फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मलयेशिया कबड्डी कप में प्यौदा के रोहित ने टीम को दिलाई जीत

Thu, 18 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्यौदा गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित गिल ने मलयेशिया कबड्डी कप में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गिल ने शान-ए-पंजाब कबड्डी क्लब की ओर से खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। मंगलवार शाम कैथल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी रोहित गिल का ग्रामीणों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया और खुली जीप में बिठाकर कैथल से गांव प्यौदा तक ढोल की थाप के साथ विजय जुलूस निकाला।

गौरतलब है कि मलयेशिया के क्वालालंपुर में दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का गत 13 व 14 जुलाई को आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न देशों की टीमों ने भाग लिया। मैच के दौरान पहले मुकाबले में शान ए पंजाब कबड्डी क्लब की टीम ने यंग स्पोर्ट्स स्टार कबड्डी रेड क्लब को हराया। दूसरा मुकाबले में शान ए पंजाब कबड्डी क्लब की टीम, रॉयल स्टार कबड्डी ब्लू क्लब से हार गए। तीसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शान ए पंजाब कबड्डी क्लब की टीम ने आजाद कबड्डी क्लब को हराया।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि शान-ए-पंजाब कबड्डी क्लब की टीम में 12 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें ओपन वर्ग के छह खिलाड़ी पाकिस्तान के, तीन खिलाड़ी पंजाब और तीन खिलाड़ी हरियाणा से शामिल थे। प्रतियोगिता में उनकी टीम के तीन मुकाबले हुए। जिसमें उनकी टीम ने दो मुकाबले जीते और अंतिम मुकाबले मेंं टीम में रेड मार कर प्रतिद्वंद्वी की टीम के खिलाड़ी को कैच किया। इससे उनकी शान ए पंजाब कबड्डी क्लब की टीम ने जीत दर्ज की। मंगलवार शाम कैथल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी रोहित गिल का ग्रामीणों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया और ओपन जीप में बिठाकर कैथल से गांव प्यौदा तक ढोल की थाप के साथ विजय जुलूस निकाला। इसके साथ खिलाड़ी, परिजन भी साथ मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी विजेता खिलाड़ी रोहित गिल को बधाई दी। इस अवसर पर गांव के सरपंच बलराम, किसान नेता केशा राम प्यौदा, काला, राजेश, ऋषिपाल व विक्की आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित गिल ने बताया कि वह जाट कॉलेज से स्नातक कर चुका है। वह पिछले सात वर्षों से खेल रहा है। वहीं, गांव में सुबह व शाम को दो-दो घंटे तक मैदान में अभ्यास करता है। उसने ग्रामीण खेलों से शुरुआत की।

उसके परिवार में मां बबीता देवी सहित परिवार में तीन भाई बहन हैं। वह तीनों में सबसे छोटा है। परिवार सहित उसका सपना है ओलंपिक में खेलना व देश के लिए पदक जीतना ओर माता पिता सहित गांव का नाम रोशन करना है। रोहित गिल गांव में कई वर्षों से गांव के अन्य खिलाड़ियों को भी अभ्यास करवाता है।
विज्ञापन



ये भी हैं उपलब्धियां

n
वर्ष 2019 में चंडीगढ़ में इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर अव्वल प्रदर्शन किया।

n
वर्ष 24 फरवरी 2024 में पुलिस लाइन मैदान में हुए सांसद खेल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर कैथल जिला की टीम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरस्कार देकर टीम को ट्रैक्टर प्रदान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें