गांव कैलरम के पास टूटी नई बनी सड़क । संवाद
कैथल। मटौर गांव से होकर चौशाला, वजीर नगर और कैलरम को जोड़ने वाली और आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-152 से मिलने वाली नई सड़क कुछ दिनों में ही टूट गई। लोगों ने इस पर सवाल उठाए थे।
मामले में अब लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी ने स्थिति स्पष्ट की है। सड़क की गुणवत्ता के लिए नरवाना पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अधिकारी राजकुमार नैन ने कहा कि कुछ स्थानों पर सड़क के नीचे दबी पाइपों के कारण यह समस्या सामने आई है। विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही ग्राम पंचायत के साथ समन्वय कर प्रभावित हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को और अधिक नुकसान से बचाने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विभाग का दावा है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा। ग्रामीणों ने पहले सड़क में दरारें आने और बजरी निकलने की शिकायत करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई थी।
गांव कैलरम के पास टूटी नई बनी सड़क । संवाद