फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 22 को पंजाबी वेलफेयर सभा लगाएगी रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी वेलफेयर सभा और निजी बैंक की ओर से 22 नवंबर को अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पार्क रोड पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होगा। सभा प्रधान सुषम कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिविर की तैयारियों के लिए सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। सुषम कपूर ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक हो सकता है। महासचिव संजय सेतिया ने स्वस्थ युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं के ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच भी की जाएगी। प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र कत्याल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें