फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्ट्रांग रूम के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर चले पंजाबी गाने, अधिकारी रह गए हैरान

Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में स्ट्रांग रूम के पास बने मतगणना केंद्र के बाहर लगी स्क्रीन पर मतगणना की पूर्व संध्या पर पंजाबी व हिंदी गाने चलने लगे। इससे यहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। इस घटना को केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने तकनीकी खामी बताया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस एलईडी को ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी के लिए लगाया गया था। इस बारे में जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ओपन वाईफाई एलईडी से कंनेक्ट हो गया।

उन्होंने बताया कि किसी ने गाने चला रखे थे, इसलिए शायद वो जुड़ गए थे। इसी वजह से स्ट्रांग रूम की स्क्रीन पर एक दो मिनट के लिए गाने चल गए थे जो तुरंत ही बंद करवा दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें