कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह रविवार को जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा। प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि संस्था हर माह ये कार्य करती है।
इस माह की राशन सेवा संस्था के सीनियर सदस्य सतीश चावला ने दी।मोहिंद्र खन्ना और विनोद खंडूजा ने भी संस्था को सहयोग राशि दी। संस्था जहां गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है। वहीं सदन परिसर में बने मान्यता प्राप्त कंप्यूटर संस्थान में कोर्स मुफ्त करवा समाज सेवा का कार्य भी कर रही है।
उन्होंने बताया िक कंप्यूटर केंद्र का 11वां सत्र भी संपन्न हो गया है और अगले सप्ताह से 12वें सत्र की शुरूआत की जाएगी। सदन के महासचिव संदीप मलिक व मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जो व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है।
उसमें राजनीतिक पोस्ट न डालें ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। इस अवसर पर सुधीर मेहता, ललित नरूला, अशोक आर्य, विनोद खंडूजा, कवल तनेजा, यश तनेजा, अरविंद चावला मौजूद रहे। संवाद