फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शांतिपूर्ण ढंग से पंजाबी की परीक्षा संपन्न

Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते उड़नदस्ते की टीम के सदस्य।
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 1686 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1662 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें तैनात की गई थीं। सुबह से ही छात्र समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए और प्रवेश प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। अभिभावक केंद्रों के बाहर बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। परीक्षा समाप्त होने पर अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और उचित बताया। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी नकल या अव्यवस्था के संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने भी संतोष व्यक्त किया। नेहा ने कहा कि “पेपर ज्यादा कठिन नहीं था, जो पढ़ा वही आया।” गगनदीप ने बताया कि “प्रश्नपत्र आसान था और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें