फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में पंजाब का आरोपी काबू

Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना गुहला क्षेत्र में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित के रुपये वापस कर दिए।

इस मामले में इकोनॉमिक सेल के प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने नकोदर जिला जालंधर पंजाब निवासी आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाटिया निवासी प्रगट सिंह की शिकायत के अनुसार उसका भाई त्रिलोक सिंह अमेरिका में जाकर काम करना चाहता था। इसके चलते उसने गढ़ी

लागरी जिला कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह से बात की। जितेंद्र ने कहा कि उसका साला गुरप्रीत सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। दोनों ने उसे गुहला के एक होटल में बुला लिया।

वहां बातचीत में उन्होंने उसके भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे। गुरप्रीत सिंह ने उसके भाई का पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज और दो लाख रुपये भी लिए।

एक महीना इंतजार के बाद भी जब आरोपी का कोई फोन नहीं आया तो उसने पैसे व पासपोर्ट वापस मांगे। इस पर दोनों आरोपियों ने उसके भाई त्रिलोक सिंह को दुबई भेजने के लिए कहा और तीन अक्तूबर 2022 को अमृतसर से दुबई का टूरिस्ट वीजा करवाकर भेज दिया।

उन्होंने त्रिलोक सिंह को दुबई के होटल में तीन दिनों तक ठहरने को कहा। जब उसके भाई ने आगे अमेरिका भेजने के बारे में पूछा तो आरोपियों ने कहा कि गुरप्रीत सिंह के खाते में 38 लाख रुपये और डलवाने होंगे।

उन्होंने आरोपियों के खाते में आठ लाख रुपये डलवा दिए व बाकी राशि अमेरिका पहुंचने पर देने के लिए कहा। फिर उन्होंने उसके भाई की दुबई से अजरबैजान भेज दिया। वहां पर उसके भाई को बहुत परेशानी होने लगी और एक वक्त की रोटी तक खाने की मुश्किल हो गई। गुरप्रीत सिंह व जितेंद्र ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद अजरबैजान की सरकार ने उसके भाई पर जुर्माना लगा दिया। उसे जुर्माना भरकर 31 दिसंबर को वापस अपने देश भारत आना पड़ा। यहां आकर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ऐसा करके आरोपियों ने उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए। इस बारे में थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी ने मामला दर्ज होने के उपरांत पीड़ित के ठगे गए सभी 12 लाख रुपये वापस कर दिए है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें