संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने पूंडरी में पानी निकासी की समस्या सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर संज्ञान लिया है। क्षेत्रीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का समाधान करवाएंगी। उनका यह बयान स्थानीय निवासियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आया है।
गौरतलब है कि पूंडरी की सड़कों व बाजार में जलभराव होना पुराना मुद्दा है। पिछले लगभग 20 वर्षों से कस्बे का यही हाल है। पानी निकासी पूंडरी की मुख्य समस्याओं में शामिल है। बारिश के दौरान जलभराव से कस्बे के राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन सबसे अधिक दिक्कत पूंडरीक तीर्थ के पास बसंती माता त्रिवेणी चौक पर होती है।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कार्यभार संभाला है। कहा, जिस प्रकार पूंडरी जनता ने उन पर भरोसा जताया है, उसी प्रकार भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल, विधायक सतपाल जांबा व सभी 16 पार्षदों के साथ मिलकर पूंडरी शहर को सही मायनों में शहर बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ जल आपूर्ति और प्रभावी सीवेज और जल निकासी प्रणाली का निर्माण ताकि शहर में पानी की कमी और बाढ़ जैसी समस्याओं से बचा जा सके। बारिश में घुटनों तक जलभराव होने से मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्राओं व महिलाओं को होती हैं। दुकानदारों को भी नुकसान होता है। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी दिक्कतों का उन्हें अहसास है और इसलिए समस्याओं का समाधान कैसे हो, इसके लिए विभागीय अफसरों के साथ योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कचरा प्रबंधन: कचरा संग्रहण, छंटाई और पुनः उपयोग/रिसाइक्लिंग की व्यवस्था करना भी प्राथमिकता में शामिल है। शहरी क्षेत्रों में हरे-भरे पार्क और गार्डन का विकास, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिले, ऐसी योजना बनानी है।