फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वालीबॉल के अंडर-14 में पूंडरी और खो-खो में कैथल ब्लॉक प्रथम

विज्ञापन
32 कैथल। खेल प्रतियोगिता के दौरान अव्वल ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक। ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट खेल मैदान में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि बारिश के कारण इंडोर में होने वाली प्रतियोगिता ही हो पाईं। वाॅलीबॉल के अंडर-14 में पूंडरी ब्लॉक प्रथम और कैथल ब्लॉक द्वितीय रहा। वहीं अंडर-17 में पूंडरी प्रथम व ब्लॉक गुहला ब्लॉक द्वितीय रहा। इस दौरान लड़कों व लड़कियों में अंडर-14 से 19 आयु वर्ग तक की जूडो प्रतियोगिता करवाई गई। सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल नरमैल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन करीब 3300 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल व खेल सचिव विजेंद्र बैरवाल ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम-
वाॅलीबॉल अंडर-14 में पूंडरी ब्लॉक प्रथम, कैथल द्वितीय, अंडर-17 में पूंडरी प्रथम व गुहला द्वितीय, अंडर-19 में पूंडरी प्रथम व कैथल द्वितीय। स्केटिंग अंडर-14 में ओएसडीएवी की यवनी प्रथम, लिटिल फ्लावर स्कूल की याशवी ने द्वितीय, अंडर-14 इन लाइन में माइलस्टोन स्कूल की मानवी प्रथम व डीपीएस कैथल के आदित्य द्वितीय, अंडर-17 क्वॉड में ओएसडीएवी स्कूल की वंशिका प्रथम, डीपीएस स्कूल की सैसा द्वितीय, अंडर-17 इन लाइन में माइलस्टोन स्कूल की मनसिरत प्रथम, डीपीएस स्कूल की कनक द्वितीय, अंडर-19 क्वाड में ओएसडीएवी स्कूल की असिता प्रथम। खो-खो अंडर-14 में कैथल ब्लॉक प्रथम, पूंडरी ब्लॉक द्वितीय, अंडर-17 में कैथल प्रथम, पूंडरी द्वितीय, अंडर-19 में पूंडरी ब्लॉक प्रथम व कैथल द्वितीय, अंडर-14 में राजौंद प्रथम, कैथल द्वितीय, अंडर-17 में कैथल प्रथम व गुहला द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 में कैथल प्रथम व गुहला द्वितीय, फुटबॉल अंडर-14 में कैथल प्रथम व कलायत द्वितीय, फुटबॉल अंडर-17 में कैथल प्रथम, अंडर-19 में कलायत ब्लॉक प्रथम, साइकिलिंग अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाता का छवि प्रथम, साइकिलिंग अंडर-19 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क की कल्पना प्रथम, क्रिकेट अंडर-14 में कैथल ब्लॉक प्रथम व पूंडरी ब्लॉक द्वितीय, क्रिकेट अंडर-17 में कैथल ब्लॉक प्रथम व पूंडरी ब्लॉक द्वितीय, जूडो की अंडर-14 लड़कियों में 23 किग्रा. में जीएचएस हजवाना की तनू प्रथम, 27 किग्रा. में जीएसएसएस सोंगल की सिमरन प्रथम, 32 किग्रा. में जीएसएसएस सोंगल की तन्नु प्रथम, 36 किग्रा. में आरोही ग्योंग्की तेजस्वी प्रथम, 40 किग्रा. में जीएचएस हजवाना की संध्या प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें