फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी का बस अड्डा जर्जर घोषित

विज्ञापन
पूंडरी बस अड्डा की फोटो। संवाद
विज्ञापन
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। करीब 50 साल पुराने पूंडरी बस अड्डे का अब कायाकल्प होगा। लंबे समय से जर्जर हालत में चल रहे पुराने भवन की जगह नया भवन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने मौजूदा भवन को जर्जर घोषित कर दिया है। विभाग की ओर से इसकी फाइल मुख्यालय भेजी थी। जिसे अंतिम स्वीकृति मिल चुकी है।
विभाग के अनुसार अब बस अड्डे के निर्माण का प्लान तैयार किया जाएगा और एस्टीमेट बनाया जाएगा। नए भवन में यात्रियों की सुविधाओं के साथ आवागमन और पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। विदित है कि पूंडरी बस अड्डा करीब 33 कनाल 15 मरले जमीन में बना है। यहां से दिल्ली, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, जींद और राजौंद सहित कई प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन होता है। प्रतिदिन करीब पांच से छह हजार यात्री यहां से सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बस अड्डे में यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां कैंटीन, पीने के पानी, शौचालय और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था होगी। संवाद

पूंडरी बस अड्डा की फोटो। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें