फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोहाना में दिखा पंच का दम

Sun, 21 May 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल के मुक्केबाजों ने गोहाना में अपने पंचों का दम दिखाकर चार पदक जीतकर जीत का परचम फहराया। इनमें दो स्वर्ण समेत चार पदक उन्होंने जीते। इसके अलावा टीम के तकनीकी अधिकारी देवेंद्र ढुल को बेस्ट जज का अवार्ड मिला।
विज्ञापन


जिला महासचिव ने बताया कि 11 से 19 मई तक गोहाना के बालाजी अकादमी में राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कैथल की संजना ने 66 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 81 प्लस किलोभार वर्ग में कीर्ति ढुल ने स्वर्ण, अर्चना ने कांस्य और लड़कों में कृष ने रजत पदक जीता। मुक्केबाज कीर्ति ढुल को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब भी मिला। टीम के साथ तकनीकी अधिकारी देवेंद्र ढुल को भी बेस्ट जज का अवार्ड मिला।

इन सभी ने पूरा श्रेय अपने कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल व गुरमीत सिंह को दिया। जिला मुक्केबाजी के प्रधान जोगी राम ने भी कोच और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


आरकेएसडी संस्था के प्रधान साकेत मंगल, सुनील चौधरी, डीएसओ रामनिवास, अमरजीत कोच, देवेंद्र ढुल, सुनील, महेंद्र, रणधीर, कर्मवीर फौजी, बुद्धा सिंह ने बधाई दी। महासचिव ने बताया कि संजना व कीर्ति अगले माह भोपाल में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें