फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : होलसेल रेट पर मिलेंगी दालें

Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यरो अमर उजाला कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
दालों की बढ़ी हुई कीमतों में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करते हुए लोगों को होलसेल रेट पर दाल उपलब्ध करवाने के लिए शहर में काउंटर खोले जाएंगे जिसमें दाल विक्रेताओं और सरकार के साथ हुए समझौते के तहत नियंत्रित कीमतों पर दालें मिलेंगी। इसके लिए लघु सचिवालय के सामने कैथल सहकारी चीनी मिल के बिक्री केंद्र के साथ पांच नवंबर से खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा बिक्री केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी केएम पांडुरंग ने इन निर्धारित दामों पर दालें उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित किए जाने वाले बिक्री काउंटर के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दालों के बढ़े हुए दामों के मद्देनजर सरकार द्वारा आम जनता को निर्धारित दाम पर दालें उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया है।

सरकार द्वारा दाल मिलों तथा दाल विक्रेताओं द्वारा गोदामों में रखी जाने वाली दालों की मात्रा भी निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा विशेष बिक्री काउंटर स्थापित करके निर्धारित दामों पर आम लोगों को दालें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


जमाखोरी रोकने के लिए टीमों का गठन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मोनिका मलिक ने बताया कि इन निर्धारित दामों पर दालें उपलब्ध करवाने के लिए वीरवार से लघु सचिवालय के सामने कैथल सहकारी चीनी मिल के बिक्री केंद्र के साथ पांच नवंबर से खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा बिक्री केंद्र स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने दालों की जमाखोरी को रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो समय-समय पर दाल के गोदामों का निरीक्षण कर रही हैं। बैठक में जिले के सभी दाल होलसेलर तथा खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन कीमतों पर मिलेंगी दालें
1. चना दाल    58 रुपये प्रति किलो
2. मलका मसूर दाल    75 से 80 रुपये
3. मूंग दाल    95 से 100 रुपये
4. मसूर दाल    70 से 75 रुपये
5. उड़द छिलका दाल    120 से 125 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें