फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर खोलते ही गिरा पांच लाख से बना शौचालय

Thu, 18 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी की ओर से पांच लाख रुपये में बनाया गया सार्वजनिक शौचालय लेंटर खोलते ही गिर गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, नपा के उपाध्यक्ष सेवा सिंह खारा समेत कई पार्षदों ने सामग्री की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी के सामने लगभग 5 लाख रुपये से शौचालय बनाया गया था। वीरवार को मजदूर इसकी शटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान लेंटर गिर गया। नगरपालिका के उपप्रधान सेवा सिंह खारा, पार्षद मुलतान सिंह, पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद जयपाल बॉबी, पार्षद कृष्ण सैनी, पार्षद संजीव कत्याल व अस्पताल के सामने स्थित मार्केट के दुकानदार डाक्टर विजय गौतम, अनुराग, विजय, अमन व मोहर सिंह सैनी ने कहा कि शौचालय में घटिया सामग्री लगाई गई है। पार्षदों ने आरोप लगाया था कि इसमें बहुत मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस शौचालय पर 5 लाख रुपये का एस्टिमेट पास हुआ था। बावजूद इसके निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें