फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झाड़ू लेकर सफाई का संदेश देने जुटे जनप्रतिनिधि

Sun, 21 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
102  सेवा पखवाड़ा के तहत उझाना गांव की गलियों में सफाई अ​भियान के दौरान झाडू लगाते पूर्व विधायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उझाना गांव में पूर्व विधायक लीलाराम और जिला परिषद के सीईओ सुरेश ने झाड़ू लेकर सामूहिक सफाई अभियान चलाया। सुबह दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में अंबाला रोड से गांव तक दोनों ओर की सड़क, सरकारी स्कूल और गलियों की सफाई की गई।

पूर्व विधायक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जब ग्रामीणों ने झाड़ू उठाए देखा, तो सभी ने कहा कि इस अभियान में वे भी सहयोग करेंगे। गांववासियों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में अपने-अपने घरों के सामने और आसपास की गलियों की सफाई करेंगे और जहां भी कूड़ा-कर्कट दिखेगा, उसे तुरंत साफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कभी सफाई अभियान तो कभी रक्तदान के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के प्रति लोगों में जो अलख जगाई है, वह अब साकार होती दिख रही है। आज देश का हर नागरिक—बच्चा, वृद्ध और युवा—चाहता है कि उसका मोहल्ला, गली, गांव और देश स्वच्छ हो। लीलाराम ने कहा कि स्वच्छता एक संस्कार बन जाएगी, जिससे न केवल हम स्वयं स्वच्छ रहेंगे, बल्कि हमारे आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस अवसर पर गांव के लोगों ने भी अभियान में शामिल होकर सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें