दिल्ली रैली के लिए हैंडबिल बांटते कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति
कैथल। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कैथल और चीका में जनसंपर्क अभियान चलाया।
जिला कमेटी और राज्य नेताओं की अलग-अलग टीमों ने सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में सीट-टू-सीट जाकर नियमित और अनियमित कर्मचारियों से संपर्क किया।
इस दौरान रैली के उद्देश्य और कर्मचारियों की लंबित मांगों की जानकारी देते हुए हैंडबिल बांटे गए और पोस्टर लगाए गए। जिला प्रधान ओमपाल भाल ने बताया कि जिले के सभी विभागों से सैकड़ों कर्मचारी अपने निजी वाहनों से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर रैली में भाग लेंगे।
इसके लिए ब्लॉक और विभाग स्तर पर अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने नियमित, अनियमित, ठेका, आउटसोर्सिंग और स्कीम वर्करों से रोजगार, पेंशन और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर रैली में पहुंचने की अपील की। संवाद
दिल्ली रैली के लिए हैंडबिल बांटते कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति