फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने पर कैथल-पानीपत मार्ग जाम

Tue, 08 Jul 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गंदे पानी निकासी न होने से गुस्साए राजौंद के लोगों ने मंगलवार को कैथल-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर पालिका राजौंद के अधिकारियों द्वारा पानी निकासी का काम शुरू किए जाने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। मंगलवार को सुबह साढे़ नौ बजे पुराना थाना मोहल्ला निवासी गली में भरे पानी की निकासी न होने व गली को पक्का न करने से खफा होकर नगर के पूंडरी चौक पर जमा हो गए। रोष स्वरूप ग्रामीणाें ने रास्ते में अवरुद्ध डालकर पूंडरी चौक के सभी रास्ते बंद कर दिए। जाम लगाने में महिलाएं भी भारी संख्या में मौके पर पहुंची।

छह साल से बनी हुई है समस्या
ग्रामीण ब्लाक समिति सदस्य शीशपाल शर्मा, मनु शर्मा, विनोद सैन, राजपाल, रोहताश, राजेंद्र, सुल्तान व महिला प्रकाशाें, भतेरी, नैना, रीना, केलो, सावित्री, चंद्राें, मीना रानी, रामप्यारी, कमला और शांति सहित अन्य महिला-पुुरुषाें ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से पुराना थाना मोहल्ला में नारकीय जीवन जी रहे हैं, क्योंकि मोहल्लेे में पानी की निकासी न होने के कारण सारा गंदा पानी गलियों व घराें में घुस जाता है। प्रशासन को बार बार गुहार के बावजूद समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

निकासी का काम शुरू किया तो खोला जाम
जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने ग्रामीणाें को काफी समझाने की कोशिश की, परंतु ग्रामीणाें की मांग थी कि जब तक जिला उपायुक्त मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या नहीं सुनते तब तक वह जाम नही खोलेंगे।

पुलिस ने इसकी सूचना नगर प्रशासक को दी, जिससे नगर पालिका के एमई मनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने पानी भरे हुए स्थान का मुआयना किया और मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

गली का टेंडर हो चुका है : प्रशासक
नगर प्रशासक रामनिवास भांबू ने बताया कि इस गली का टेंडर हो चुका है। मंगलवार को कार्य शुरू होना था, परंतु लोगाें ने व्यर्थ में जाम लगाया है। कुछ दिन पहले मोहल्ले के लोग मिले थे। आश्वासन दिया था कि पानी निकासी का प्रपोजल तैयार हो चुका है, पानी निकासी होते ही गली में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें