फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन में जनभागीदारी जरूरी : दीपक कुमार

विज्ञापन
नानकपुरा में ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी देते जिला सलाहकार दीपक कुमार।
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गुहला खंड की ग्राम पंचायत नानकपुरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल अर्पण कार्यक्रम, पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव नीति-2026 और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र कौर, ग्राम सचिव बंटी, पंच श्रवण कौर, पंच बंजिंदर कौर और सरपंच प्रतिनिधि रणजोत सिंह मौजूद रहे। विभाग के जिला सलाहकार एवं नोडल सामंजस्य अधिकारी दीपक कुमार ने ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। बीआरसी रघबीर सिंह भी उपस्थित रहे। दीपक कुमार ने कहा कि पेयजल योजना केवल सरकार की सुविधा नहीं, बल्कि इसके सुरक्षित और सुचारू संचालन में ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति और ग्रामीण मिलकर काम करें तो पेयजल योजनाओं का बेहतर रखरखाव किया जा सकता है। उन्होंने समिति के सदस्यों से पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और समस्याओं के समाधान के लिए विभाग से समन्वय बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें