कैथल। डयोढ़ खेड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पाई निवासी 27 वर्षीय रामभज के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामभज कई वर्षों से कैथल जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर नौकरी कर रहा था। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव डयोढ़ खेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी तथा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद