फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई शिक्षकों के समर्थन में आई आशा वर्कर, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा वर्करों ने लंबे समय से जारी पीटीआई शिक्षकों के धरने का समर्थन किया। धरने की अध्यक्षता सुदेश फरीयबाद ने की तथा मंच संचालन ऊषा व रोशनी ने किया। धरने को सीटू प्रधान नरेश रोहेड़ा व जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री ने संबोधित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने सीटीएम सुरेश राविश को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि आशा वर्करों की मांगे व मुद्दे जायज है बल्कि कुछ मांगे तो जुलाई 2018 में सरकार द्वारा पत्र जारी करके मानी हुई है। उन्हें बातचीत से हल किया जाए। सुदेश व रोशनी ने सरकार को रणनीति बनाते हुए कहा कि सरकार ने जल्द वायदों के अनुसार मांगों का समाधान नहीं करती तो कर्मचारी आक्रमाक आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य सुदेश, ब्लॉक राजौंद प्रधान रोशनी कविता, सुमन, प्रोमिला, नीतू, व शीला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें