शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा लघु सचिवालय 42वें दिन भी धरना व अनशन किया गया। पीटीआई अध्यापकों की सेवा बहाली के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संदीप शर्मा, सुरेंद्र श्योकंद, टीपू टीक व जयप्रकाश मोर बैठे। धरने का समर्थन करने नाथूराम, जसविंदर चहल, बलवान छोत, ओम पाल भाल, सतबीर गोयत, महेंद्र सिंह, होशियार गिल किसान नेता, नरेश बनवाला व राजेश सिंहमार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 1983 पीटीआई की पैरवी न करने के कारण पीटीआई सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो गए हैं। जब तक हरियाणा सरकार इन 1983 पीटीआई को बहाल नहीं करती तब तक उनका संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार के खिलापु नारेबाजी भी की।