संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए पुलिस लाइन मैदान में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। वीरवार से यह रिहर्सल जारी है। प्रतिदिन सुबह साढे आठ से लेकर 10 बजे तक सभी विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार दूसरे दिन सुबह भारत माता की जय व जय जवान जय किसान के नारों के साथ विद्यार्थियों को पीटीशो के अभ्यास की शुरुआत हुई।
जिला एईओ खेल रमेश चहल ने मैदान में मास पीटी शो, डंबल, लेजियम, रिंग डील व बैंड का अभ्यास करवाया। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन में रहते हुए मास पीटी शो का अभ्यास किया। मंच से एईओ के निर्देशों का पालन कर अभ्यास किया। पीटीशो के अभ्यास के बाद सभी विद्यार्थियों को प्रशासन की ओर रिफ्रेशमेंट भी वितरित की जा रही है। चहल ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान में एनसीसी, प्रजातंत्र के प्रहरी, स्कॉउट गाईड, मास पीटी शो, डंबल, लेजियम, रिंग डील व बैंड के स्कूलों के लगभग 2280 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ओर 30 प्रशिक्षक भी सेवाओं में लगाए गए हैं।