पूंडरी। नई दिल्ली के पंजाबी बाग में श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय नई दिल्ली के सौजन्य से श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूंडरी के पंडित रवि दत्त शास्त्री को संस्कृत गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री हनुमान संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, अश्विनी कुमार-उपाध्याय अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय, श्रीनिवास बरखेड़ी -उप कुलपति केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय, डॉक्टर नीरज -उप शिक्षा निदेशक, आशीष कुमार, पवन कुमार, कौशल कोठारी, सत्य प्रकाश मंगल मौजूद रहे। संवाद