फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मनोरोग विशेषज्ञ अवकाश पर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. डीसी ठकुराल अवकाश पर हैं। इस डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण मरीजों को परेशानियां हो रही है। डॉक्टर के छुट्टी के कारण ओपीडी की प्रक्रिया भी रूकी हुई है। बता दें कि मनोरोग विशेषज्ञ की ओर से मनोरोग के मरीजों की जांच की जाती है। जिला नागरिक अस्पताल में मनोरोग के मरीजों की जांच के लिए एक अलग से ओपीडी बनाई गई है। इसके तहत प्रतिदिन 50 के करीब ओपीडी मनोरोग के मरीजों की रहती है। परंतु पिछले करीब एक महीने से इस डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से मरीजों को यहां इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. डीसी ठकुराल करीब डेढ़ माह के अवकाश पर गए हुए है। उनके स्थान पर एक जूनियर चिकित्सक की ड्यूटी ओपीडी के लिए लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें